Trust Flow - क्या होता है ट्रस्ट फ्लो, इसका सर्च इंजन रैंकिंग, SEO में क्या भूमिका है

Trust Flow - क्या होता है ट्रस्ट फ्लो, इसका सर्च इंजन रैंकिंग, SEO में क्या भूमिका है ?
हमेशा की तरह एक बार फिर ये बताना चाहूंगा की वेबसाइट या ब्लॉग की रैंकिंग का कोई 1 या 2 फैक्टर नहीं है। सर्च इंजन रैंकिंग में टॉप स्थान प्राप्त करने के कई कारण होते हैं जिन्हें आम व्यक्ति तो जानता तक नहीं।
जब भी कोई ये पूछता है की मेरी वेबसाइट गूगल में कैसे रैंक करेगी तो सामान्यतः सबका एक ही जवाब होता है - बैकलिंक ! पर क्या वेबसाइट की रैंकिंग में केवल बैकलिंक का ही हाथ होता है ? नहीं ऐसा नहीं है। रैंकिंग एक बहुत ही जटिल विषय है जिसके एक नहीं अनेक कारण हैं। आज हम बात करेंगे Trust Flow की जो Search Engine Ranking कर एक जरूरी कारण है।
ट्रस्ट फ्लो का सीधा संबंध आपके ब्लॉग या वेबसाइट से है। यानि आप जो बैकलिंक बना रहे हैं अपनी वेबसाइट या फिर ब्लॉग के लिए वो कितना विश्वसनीय है। SEO की भाषा में इसे Relevant Linking के नाम से जाना जाता है। यदि आपकी वेबसाइट का backlink किसी relevant वेबसाइट से आ रहा है तो वह आपकी वेबसाइट के लिए "ट्रस्ट फ्लो" कहलायेगा।
मान लीजिये:
मेरी एक Fashion Website है जिसपर मैं फैशन से संबंधित आइटम जैसे - कपड़े, जूते इत्यादि बेचता हूँ।
मुझे कैसे बैकलिंक बनाने चाहिए अपने फैशन वेबसाइट के लिए ?
इसका उत्तर है - मुझे फैशन पर आधारित कंटेंट से ही बैकलिंक बनाने चाहिए।
मेरी फैशन वेबसाइट को बैकलिंक यदि फैशन वेबसाइट या फिर फैशन कंटेंट से मिले तो वह मेरी वेबसाइट का Trust Flow बढ़ा देगा ।
कृपया नीचे दिखाई गयी फोटो को ध्यान से देखें की उसमें एक फैशन वेबसाइट को कहाँ-कहाँ से इनकमिंग लिंक मिल रहे हैं:
कैसे बनाने चाहिए बैकलिंक जो हमारी वेबसाइट का ट्रस्ट फ्लो बढ़ा सकें:
  • - किसी व्यक्तिगत ब्लॉग पर पोस्ट हुआ फैशन कंटेंट
  • - किसी वेबसाइट के इंटरनल ब्लॉग पर पोस्ट हुआ फैशन कंटेंट
  • - किसी फोरम में चल रहा फैशन डिस्कशन
  • - फेसबुक के फैशन पेज से
  • - फेसबुक पर मौजूद फैशन कंटेंट से
  • - फैशन से संबंधित केटेगरी वाले आर्टिकल से
  • - फैशन से संबंधित प्रेस रिलीज़ या न्यूज़ कंटेंट से
  • - फैशन से संबधित यूट्यूब वीडियो से
  • - फैशन से संबंधित किसी अन्य वेबसाइट से
आप देख सकते हैं की ऊपर लिखे सभी बिंदु फैशन पर केंद्रित हैं जो नाना प्रकार की वेबसाइटों से आ रहे हैं। इस प्रकार यदि ये लिंक मेरे फैशन ब्लॉग या वेबसाइट को मिलें तो मेरी वेबसाइट का बैकलिंक बेहद ट्रस्टवर्दी कहलायेगा जिसके आधार पर गूगल मुझे अच्छी रैंकिंग देगा।
किसी वेबसाइट का Trust Flow, 0 से लेकर 100 अंकों के बीच में आंका जाता है। जिस वेबसाइट या ब्लॉग का ट्रस्ट फ्लो 15 से 20 या इससे अधिक है वह वेबसाइट अच्छी मानी जाती है। गूगल ऐसी वेबसाइट को ट्रस्टेड वेबसाइट की केटेगरी में रखता है क्योंकि इन वेबसाइटों का ट्रस्ट फ्लो बहुत अच्छा होता है।
दोस्तों तो ये थी Trust Flow की जानकारी। यदि आप भी अपनी वेबसाइट का ट्रस्ट फ्लो बढ़ाना चाहते हैं तो कृपया अपनी वेबसाइट का बैकलिंक रेलेवेंट वेबसाइट से लें।
कहीं भी कमेंट करके , कहीं भी लिंक एक्सचेंज करके आप जो बैकलिंक बना रहे हैं वो आपको सिवाय नुकसान पहुँचाने के कुछ नहीं करेगा। ऐसे काम करने आप अपनी वेबसाइट का ट्रस्ट फ्लो गिरा देंगे।
धन्यवाद

Comments