पता नहीं क्यों आजकल Quora छोड़ने का मन कर रहा है। शायद इसीलिए क्योंकि पुराना वाला प्रोत्साहन नहीं रहा। क्या ऐसा करना सही रहेगा?

पता नहीं क्यों आजकल Quora छोड़ने का मन कर रहा है। शायद इसीलिए क्योंकि पुराना वाला प्रोत्साहन नहीं रहा। क्या ऐसा करना सही रहेगा?

सबसे पहले इसका जवाब दिया गया: पता नहींं क्यों आजकल Quora छोड़ने का मन कर रहा है। शायद इसीलिए क्योंकि पुराना वाला प्रोत्साहन नहींं रहा। क्या ऐसा करना सही रहेगा?

ये स्वाभाविक है जब आप जी जान लगा कर किसी काम पर लगे हैं और आपको प्रोत्साहन ना मिले तो आप निराश हो जाते हैं। यह समझ नहीं आता की सही कर रहे हैं या ग़लत। यह समझ नहीं आता की आपकी मेहनत सबको पसंद आ रही है या नहीं।
अब इस निराशा से निपटने के कुछ तरीक़े हैं:
  • मैं मेहनत करना बंद कर दूँ और बड़ी ही सरलता से हथियार डाल दूँ। ये बहुत ही आसान तरीक़ा है और मेरी मानिए तो अधिकतर लोग संसार में यही तरीक़ा अपनाते हैं। मन ललचाता है यह करने को और वही करने का जो सभी साधारण लोग कर रहे हैं। इसके पीछे का मनोविज्ञान समझाने की कोशिश करती हूँ। वैसे मैं कोई मनोवैज्ञानिक नहीं पर सालों के अनुभव से थोड़ा समझ आता है। मन की हालत यह दर्शाती है की शायद मुझे अपने ऊपर और अपने काम पर विश्वास नहीं। इसमें कुछ ग़लत नहीं। कभी कभी हम सभी के साथ यह बहुत होता है। ऐसे में मार्गदर्शक ढूँढना और इस समुदाय से प्रेरणा लेना एक बहुत अच्छा तरीक़ा है।
  • कुछ लोग होते हैं जिन्हें समय समय पर प्रोत्साहन और वेरिफ़िकेशन की ज़रूरत पड़ती है। यह उन लोगों के लिए स्वाभाविक है। ऐसे में, मैं फिर कहूँगी की अपने समुदाय के दोस्तों से या उनसे जो आपका सही मार्गदर्शन कर सकते हैं, उनसे प्रेरणा लीजिए। उनसे अपने काम पर फ़ीड्बैक माँगिए।
  • या फिर मुझे पता ही की मैं अच्छा काम कर रहा हूँ और मुझे अपने आप पर पूरा विश्वास है। आपको कुछ लेखकों के उदाहरण देती हूँ जो बहुत ही बुरी तरह से असफल हुए सफलता मिलने से पूर्व:
    • जे॰के॰ राउलिंग
    • रड्यार्ड किप्लिंग
    • स्कॉट फ़ित्ज़जेरल्ड
इनमें से कई ने कहा है की उनकी कोशिश एक “एंड्लेस नाइट्मेर” थी। अब आप ख़ुद ही समझ लीजिए।
रही बात आपकी यह कहने की कि वे जो लोग जो आपको प्रोत्साहित कर रहे थे अब नहीं करते, इसके पीछे भी कुछ वजह हो सकती हैं:
  • वे व्यस्त हो सकते हैं और यह बहुत ही स्वाभाविक है, नहीं?
  • हो सकता है की जब वे quora पर आते हैं, तब उन्होंने आपके जवाब अपनी फ़ीड पर ना देखे हों। यह भी बहुत व्यावहारिक है।
  • या फिर उन्हें आपके कुछ जवाब उतने पसंद ना आए हों। फिर से यह भी बहुत स्वाभाविक है। उपवोट एक तरीक़ा है लेखक को यह संकेत देने का कि उनके जवाब अच्छे हैं। और कुछ परिस्थितियों में यह ज़रूरी नहीं की आपका जवाब अच्छा नहीं, बस शायद उन्हें पसंद नहीं आया। या फिर सच में जवाब अच्छा नहीं था और आपको और अच्छा लिखने की कोशिश करनी चाहिए।
अपनी एक जगह बनाइए जो मेरे मत में, आप बना रहे हैं और अपना काम किए चलिए। क्या रास्ता चुनना है, यह तो आपका फ़ैसला है क्यूँकि आपके लिए क्या सही है, यह सिर्फ़ आप ही जानते हैं। बाक़ी तो मैं यही कहूँगी की सभी लेखक हमारे लिए यहाँ समान है और हम उनका स्वागात करते हैं और उनकी सराहना करते हैं। अगर कोई परेशानी हो, तो मुझे ज़रूर संपर्क कीजिए। आप सभी की सेवा में हमेशा हाज़िर हूँ।

Comments