Google में SEO क्या है?

Google में SEO क्या है ? ये जानने के लिए आपको ये पूरा Article पढ़ना पड़ेगा -
अगर आप SEO सीखना चाहते है तो आप नीचे दिए गए हर एक step को follow करके SEO सीख सकते हो। यहाँ मैंने आपको बताया है की SEO क्या है, Google में अपने Blog को Rank करने के लिए आपको क्या क्या strategy follow करना पड़ेगा, कितने types की SEO हम करते या कर सकते है और SEO कैसे करते है ? तो आप ये Article आगे पढ़ सकते है -
“CONTENT IS KING and PROMOTION IS QUEEN” - यह बात याद रखना दोस्त। अब आपने एक Blog Create किया, तो उसमें आप अपनी content को कैसे लिखेंगे उसका कुछ नियम है जो आपको follow करना चाहिए -
KEYWORDS & SEO (Search Engine Optimization) in Hindi
बहुत से लोग घबरा जाते हैं कि मुझे SEO आती नहीं, मैंने तो SEO सीखी नहीं, Keywords कैसे use करूंगा...... सीख लो ना.....आप SEO बहुत सारे Blogs या Youtube Videos देख करके और Practically उसको Implement करके Easily सीख सकते हो।
आप जो Digital Marketing सीखते हो वहां पर यही सब बताया जाता है, जो आप Online Blogs में पढ़ सकते हो, आजकल तो बहुत सारे Blogger, YouTube पर भी सीखाते है, तो आपको वहां से ही सीखना चाहिए।
1. SEO क्या है ? What is SEO in Hindi ?
आप personally जानते हो 1000-2000 लोगों को, उनको तो आप अपना blog post share करके बताओगे, लेकिन करोड़ो लोग जो Google/Bing पे हर रोज आ रहे हैं, उन तक अगर पहुंच गए तो आपके blog के success ratio कितने बढ़ जाएगी, कितनी multiply कर जाएगी, इसी काम को करने की process को हम बोलते हैं - SEO (Search Engine Optimization).
मतलब अपने हर एक Blog Post को Search Engine के लिए अच्छे तरीकेसे जो हम Optimization करते है उसी Process को हम SEO (Search Engine Optimization) बोलते है।
2. SEO क्या है ? SEO कैसे करते है ? SEO (Search Engine Optimization) TIPS & TRICKS in Hindi
अब आपने keywords को ढूंढ लिया, उसके बाद उस keywords के ऊपर आप जो blog posts/article लिखोगे तो उसको लिखने लिए भी कुछ rule आपको follow करना होगा, तभी आपकी article को लोग ढूंढ पाएंगे।
3. Types of SEO in Hindi
वैसे SEO तीन Technique से किया जाता है -
White hat SEO Technique,
Black hat SEO Technique,
Gray hat SEO Technique.
जो White hat SEO होता है वो काम ऐसे करता है की सभी काम एकदम Legal तरीके से किया गया SEO Technique होता है।
जो Black hat SEO होता है वो बिलकुल ही illegal तरीकेसे किया गया SEO Technique होता है।
जो Gray hat SEO होता है वो थोड़ा legal भी है और थोड़ा illegal तरीकेसे भी किया गया SEO Technique होता है।
तो अब आपको मैं White hat SEO और Gray hat SEO Technique के बारे में Detail में बताऊंगा -
अभी देखिए White hat SEO तीन प्रकार के होते हैं -
①. ON-Page SEO,
②. Technical/ON-Site SEO,
③. OFF-Site SEO.
4. ON PAGE SEO कैसे करते है ? WHAT IS ON PAGE SEO in Hindi ?
simple शब्द में कहूं तो आपकी BLOG की जितने भी page है, उस page में आपको जो कुछ भी optimization tricks use करना उसको कहते हैं ON Page SEO.
5. What is Keywords ?
इसको समझने के लिए एक example लेते हैं - जैसे एक बहुत ही बढ़िया librarian है, उसके पास कोई भी book मांगने आता है, तो उसको पता है कहां वो बुक कहा पर है।
अगर कोई किसी topic को पूछता है - "sir यह वाला topic कौन सी बुक पर है ?" और librarian उस बुक को निकाल कर उसको दे देता है।
वह यह कैसे कर सकता है ? कभी सोचा आपने.....
उसको पता है कौन से box में, कौन सी line में, कौन सी बुक है, उसके अंदर कौन सा topic है।
GOOGLE भी इसी तरह का search engine है। वह कैसे right चीजों को आपके सामने ले आता है, कि वह हर websites को Scan (इसको CRAWL कहते है) करता है, और जानता है कि किस website में क्या लिखा है।
तो simple words में कहूं तो GOOGLE आपकी Keywords को ही देखता है।
जो लोग google पर search कर रहे हैं, उसको कहते हैं Keywords.
जैसे - "How to Start a Blog", "What is SEO", और "How to do SEO on Blog Post", "SEO Tips", "SEO Blog", "Google Search Engine Optimization", "On Page SEO", "Search Engine Optimization Services", "SEO Tips and Tricks" - ऐसा कुछ Words लोग google पर search करता है और इसी को Keywords बोलते है।
अगर आपने अपने topic related keywords को समझा, कि अच्छा यह चीज है जो लोग Google/Bing पर search कर रहे हैं, तब उसके बारे में आपने लिखा या फिर जो keywords है, अपने content (article) को उसके साथ relate किया, तो आपके chances Google/Bing Search Results में ऊपर आने की काफी हद तक बढ़ जाते हैं।
6. Best Free/Paid Keyword Generator Tools
So कौन सा keywords है जो Trending पे है, Competition ज्यादा है या कम है, किस Keywords पर CPC (Cost Per Click) ज्यादा है, जिस पर आप ज्यादा कमा सकते हो, कौनसे Keywords कितने rank पर है, तो ये सब कुछ जानने के लिए कई सारे Tools है, जिसका आप use कर सकते हो -
①. Google Trends (free tool)
②. Ubersuggest (free tool)
③. Keyword Tool (free tool)
④. Semrush (Paid tool)
⑤. Ahrefs (Paid tool)
तो अब इन 5 Free/Paid Keyword Research Tools की use करके आप अपना Unique Keywords ढूंढ सकते है।
7. How to Use ON PAGE SEO in Hindi - Everything You Need to Know :
①. Use SEO-Friendly URLs/Permalink
आपको अपनी research की हुई Keyword को ही अपनी blog post/article की जो permalink है उसमें use करना है।
इस image में आप देख सकते की मैंने अपनी एक blog में chanakya neeti नाम की keyword को कैसे permalink में use किया है, तो आप भी ऐसे ही कीजिये, अपनी keywords को permalink में use करे।
• Example of a good permalink:
लेकिन ध्यान रखना की url/permalink को 5-7 Words ज्यादा बड़ा ना करें। Google हमेशा permalink के शुरू के 3-5 words को ही ज्यादा value देता है।
• ऐसे ugly URLs/Permalink को Avoid करें :
• ऐसे long URLs को भी avoid करें :
• Remove All Stop Words from Permalink :
आप को अपनी blog post के url/permalink में जैसे "A", "THE", "OFF", "FOR", etc. in Words को बिलकुल Avoid करना है, अगर आपके permalink में ये stop words है तो आपके उस particular post Google में rank नहीं करेगा ।
इन 4 words के अलावा भी और बहुत सारे stop words है, तो आप ऊपर दिए गए stop words link को click करके वो सारे words देख सकते है और इसको permalink में avoid कर सकते है।
②. Use SEO-Friendly Meta Title
इस image को जैसे आप देख सकते की मैंने seo tips and tricks नाम का keyword को मेरी एक blog post की Title में starting में ही use किया है, तो आप भी अपना keyword title के starting में use करे। आपको 65 characters से ज्यादा characters का title नहीं होना चाहिए।
③. Use SEO Friendly Heading Tags -
आपको एक H1 tag use करना है, इसके लिए ज्यादातर blog template by default आपकी Title में H1 tag add कर लेता है, लेकिन फिर भी आप अपनी template को एक बार check जरूर करे -
इसके अलावा अपनी blog posts के अंदर minimum एक H2 tag (Subheading) use जरूर करे, और H3 tags use करना है।
*Note :
• H1 Tag को एक से ज्यादा बार use मत करे।
• कभी एक subheading (H2) को और एक minor heading (H3) को repeat मत करे।
• Keywords की stuffing मत करे, मतलब एक ही keyword को 500/1000 words के article में 100 बार use किया है आपने तो इसको keywords stuffing बोलते है, और ऐसा करना अपने Blog को ही नीचे गिराना जैसा होता है क्यूंकि ये techniques को Google जब पता लगा लेते है तो आपकी particular article को Google अपने search engine से बाहर कर देते है।
④. Add Modifiers To Your Title
Blog Title में कुछ Modifiers जैसे - "Best", "Top", "Famous", "Guide", "Complete Guide", "Review", "Helpful", "Checklist", "2019", etc. का use title के end में या फिर middle area में या फिर title के पहले जरूर करें।
⑤. Keywords Density
अब keyword density क्या होता है - Keyword Density का मतलब होता है की आप अपने Blog Post के अंदर कितने Keywords implementation कर रहे है।
आपकी keywords को आपके blog post के first paragraph में use करे, मतलब 100-150 words के अंदर, और उसके बाद एकदम blog post की last paragraph में use करे।
first paragraph में आपको maximum 5 keywords को use कर सकते है और blog post के middle area में भी आप 4-5 keywords use करे और last paragraph में भी 2-3 keywords को आप use कर सकते है।
*Note : Long Tail Keywords का use करे।
⑥. Word Count Per Post (Article Length)
आपकी blog post की length -
• अगर normal information वाला article है तो 1300+ से ज्यादा words count होने चाहिए,
• और अगर in depth information वाला article है तो 4000+ से ज्यादा words आपके blog में count होने चाहिए।
• एक trick जो आप follow करके अपनी blog की Ranking को बढ़ा सकते है और वो है की आपने जो keyword research किया है उसको एक बार Google में search करके first 5 Results को open कर लीजिये और उसके Words Count कीजिये।
तो अब अगर उसके article में 5000 words है तो आप उनसे ज्यादा लिखने की कोशिश करें मतलब जैसे 6000 words का article लिख दिया आपने, तो ऐसे में आपके blog post के Rank बहुत जल्द ऊपर आने की chances बढ़ जाता है, अगर आपका Post High Quality और Unique है तो।
⑦. Use LSI (Latent Semantic Indexing) Keywords in Your Any Blog Posts
ये जो LSI Keywords है वो आपके main keywords से संबंधित word हैं, Google भी आजकल इन्हीं LSI Keywords को ही बड़ा महत्व देता है। अगर आपके blog post में LSI Keyword है तो आपके ranking google search ऊपर आने की chances बढ़ जाते है।
आप जैसे इस image में देख सकते है की मैंने Google पर How to Start a Blog लिख कर search किया और page की last में उस keywords के related कुछ keywords भी show किया, तो आप इसमें से कुछ 1-2 keyword को choose कर सकते है अपने blog post में।
आप अपना LSI keywords ढूंढिए और अगर आपके blog post की length 1000 से ज्यादा words का तो उसमें 3 keywords अपने main keywords के साथ मिलाकर use करे।
आप अपने LSI Keywords को "Page title", "H1 and H2 tags", "URL address/Permalink", "META tags", "Images alt text", "First paragraph of Post", "Links anchor Post", "Last paragraph of Post", में use कर सकते है।
*Note : इसमें मैंने आपको जो LSI keyword को add करने के लिए जगह बताया है, इसमें आप 1-2 जगह में ही keyword add करे, इससे ज्यादा बिलकुल मत करे।

Comments