अपने साथी के सामने आपका सबसे शर्मनाक पल कौनसा था?

मैं पहली बार डेट पर निकली थी सज संवरकर।
कुछ ऐसे लेकिन मेरे पास फुल टीशर्ट थी
हम पहली बार मिलने वाले थे तो सोचा पहली बार मे उन्हेंसरप्राइज देते हैं, हल्का मेकअप किया और चल दिये। हम एक होटल में मिलेने वाले थे तो वह पहले से ही वहां एक टेबल के एक तरफ कुर्सी लगाकर बैठा था और मेरी कुर्सी भी खाली तैयार रखी थी।
मैं जैसे ही वहां प्रवेश करने वाली थी मेरी एक सैंडल टूट गयी और मैं किसी को बिना पता लगने दिए चलने की कोशिश करने लगी लेकिन नहीं हो पा रहा है। सामने उसका चेहरा और दूसरे लोगों की भीड़, सैंडल हाथ मे लूं तो कैसे? तभी वह मेरी तरफ बढ़ा और नजदीक आया और बोला लाओ मैं उठा लेता हूँ आपकी सैंडल और तुरंत नीचे बैठकर मेरे पैरों से सैंडल ले लिए। और भीड़ के सामने ही मेरा हाथ पकड़कर टेबल की तरफ ले जाने लगा। मेरा चेहरा शर्म से लाल हो गया लेकिन उससे बात करने के बाद बहुत अच्छा लगा और उसने पूरी डेट के दौरान सैंडल के बारे में बात ही नहीं की। जब मैं बिदा ले रही थी तब बाह बोला कि चलो पहले सैंडल सही करवा लेते हैं फिर चले जाना। और पास में एक मोची तलाशकर उसने खुद से सैंडल पहनाये तब मुझे बहुत खुशी हुई कि उसने इस बात पर मेरा बिल्कुल भी मज़ाक नहीं बनाया ।

Comments