वो आप पर निर्भर करता है कि आप उसके बारे में गूगल को बताने की कितनी कोशिश कर रहे हो!
१)• उदाहरण के लिए, अगर आपने ब्लॉग बना दिया और बस उसे यूँहीं छोड़ दिया, ना उसमे कुछ लिखा, ना उसे कहीं साझा किया और ना ही उसके लिंक बनाएँ तो मेरे हिसाब से उसे गूगल में दिखने में करीब 25 से 30 दिन का वक़्त लगेगा।
२)• दूसरा अगर आपने ब्लॉग बनाया। उसपे कुछ लिखा। उसकी सेटिंग सही की। उसको साझा यानी शेयर किया। लिंक बनाए। लोगों को उसपे पढ़ने भेजा और साथ ही साथ उसे सर्च इंजनों जैसे गूगल, बिंग आदि में भी सबमिट किया है। तो मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि आपका ब्लॉग 1 हफ्ते के अंदर-अंदर गूगल में आ जायेगा यानी crawl हो जाएगा। और अगर आप लगातार उसपे SEO friendly पोस्ट लिखते रहें तो 2 महीने में ही उसपे गूगल से अच्छा खासा यातायात यानी ट्रैफिक आने लगेगा। जरूरत तो है बस उसे सक्रिय (active) रखने की…
.
गूगल के बोट्स यानी प्रोग्राम बड़ी वेबसाइटों पर हर वक़्त घूमते रहते हैं और जैसे ही उन्हें कोई नई वेबसाइट दिखती है तो वो उसे लेकर पहुंच जाते हैं गूगल के पास। और गूगल उसे आने सर्वर में रखके लोगों को दिखाने लगता है। इसलिए अपने ब्लॉग का लिंक फेसबुक, ट्विटर पे जरूर डालें ताकि गूगल, बिंग को उसके बारे में पता चल सके।
.
गूगल सर्च कंसोल, बिंग सर्च कंसोल और Free Web Submission जैसी चीजों पे खाता बनाकर आप अपना ब्लॉग गूगल और अन्य सर्च इंजनों तक और भी जल्दी पहुंचा सकते हैं।
.
ये कुछ चीज़ें हैं जो आपको नया ब्लॉग बनाने के बाद आपको जरूर करनी चाहिए-
Comments
Post a Comment