दुनिया में कौनसी नयी टेक्नोलॉजी हैं जो ज्यादातर लोगों को नहीं पता हैं?

सैमसंग ने एक नया OLED टीवी पेश किया है। 55 इंच के इस टीवी में सबसे खास बात ये है कि ये ट्रांसपेरेंट है और इसे आइने की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सैमसंग कंपनी इसे दुनिया का पहला मिररर्ड ट्रांसपेरेंट OLED डिस्प्ले बता रही है। जल्द ही ये डिस्प्ले कमर्शियल इस्तेमाल के लिए आएगा। प्रेस रिलीज के अनुसार इस टीवी को बनाने के पीछे का आइडिया ये है कि लोगों को ज्यादा व्यूजुअली एन्गेजिंग डिस्प्ले मिले। कंपनी के अनुसार इस डिस्प्ले की OLED टेक्नोलॉजी अपने आप में अनूठी है। ये खास तौर पर फिटिंग रूम या रिटेल स्टोर्स के लिए बनाया गया है। इसमें कस्टमर्स कोई भी चीज खरीदने से पहले वर्चुअली ट्राय कर सकते हैं। इसमें ड्रेस, ज्वेलरी आदि यूजर्स वर्चुअली पहन के देख सकते हैं।

Comments