गूगल अपनी सुविधाएं हमें मुफ्त में क्यों दे रहा है?

अंग्रेजी में एक कहावत है कि There is no free lunch मतलब कि मुफ़्त कुछ नही होता। आप उसके दिए हुए विज्ञापन देखते हैं। विज्ञापन के लिए कंपनिया गूगल को पैसा देती है। एक तरह से देखा जाए तो गूगल ने अपनी सेवाएं मुफ्त में नही रखी हैं बल्कि इन कंपनियों ने वो सेवाएं आपको मुफ्त में मुहैया करवाई है।
अब वो सड़क पर बिल बोर्ड लगवाते तो भी उन्हें पैसा खर्च करना पड़ता और ऑनलाइन (गूगल) पर विज्ञापन दे रहे हैं तो तब भी ख़र्चा करना पड़ रहा है। विज्ञापन देख कर आप प्रभावित होते हैं तो उनके प्रोडक्ट ख़रीदते हैं।
यूट्यूब को चलाते ही आपको कुछ तंग करने वाले ads दिखेंगे। एयरटेल गर्ल आ जायेगी और प्लान बेचने लगेगी। पहले एक ad आता था आजकल कभी कभी 2 ad आते है। अगर विज्ञापन नही देखने हो तो Youtube ने प्रीमियम सर्विस भी रखी है जिसका मासिक सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। फिर ads मत देखिये। मुफ़्त कुछ भी नही है सिर्फ़ हवा, सूर्य की रोशनी, बारिश, चांदनी आदि सर्वव्यापी प्राकृतिक चीज़ों को छोड़ कर।

Comments