अब तक का सबसे अनोखा पासवर्ड क्या है?

मैं अपने एक मित्र से जब भी उसका WiFi पासवर्ड पूछता था तो वो कहता था, 'क्यों बताऊँ'।
मैं कुछ नहीं बोलता था और अपने जीओ मोबाइल नेटवर्क को ही उपयोग करने लगता था।
एक दिन जब मेरी इंटरनेट वैधता समाप्त हो गई थी और मेरे पूछने के बाद जब उसने पुनः यह बात कही तो मैं गुस्से मे आ गया। मैंने उससे कहा कि नहीं बताना है तो मत बताओ पर इस समय मैं मजाक के मूड में नहीं।
तो वो मित्र हंसते हुए बोला, 'पागल, मैं पासवर्ड ही बता रहा हूँ मेरे WiFi का पासवर्ड ही है, kyobatau'.
तब से आज तक मैं मित्र मंडली में हंसी का पात्र हूँ। जब तब मेरा मजाक उड़ाया जाता है।
दिल से धन्यवाद देता हूँ उन सभी मित्रों का जिनहोने इसे पढा और अपवोट किया। कृपया बताएं जवाब आपको कैसा लगा।

Comments