कुछ बाते जो तत्काल प्रभाव से मेरे साथ घटेंगी!
- मैं गूगल क्रोम पर पेज खोलने की कोशिश कर रहा हूँ और डायनोसोर आ रहा है।
- फिर देखता हूँ नेटवर्क 4G का चिन्ह चला गया है। मैं कोशिश करता हूँ और इस बार फ़ोन को फ्लाइट मोड में डालता हूँ। कुछ सेकंड बाद फिर से ऑन करता हूँ। नतीजा शून्य। गुस्से/निराशा में मोबाइल पॉकेट में डाल देता हूँ।
- फिर आस पास देखता हूँ तो कई लोग इसी तरह परेशान हैं। अब मुझे लगता है अच्छा full network outage है।
- काम पर लग जाता हूँ देखता हूँ कि शेयर ड्राइव नही खुल रहा। मतलब नेटवर्क में गड़बड़ी है।
- अब कोई खबर देता है कि सारे नेटवर्क में यही समस्या आ रही है। अब समस्या गंभीर लगती है। कहीं से पता चलता है कि इंटरनेट हमेशा के लिए ख़त्म हो गया है।
बाहरी दुनिया पर प्रभाव :
- नेटवर्क इंजीनियर, यूट्यूब आर्टिस्ट, इंस्ट्राग्राम क्वीन, फ़ेसबुक माचोमैन सब पल भर में धुंआ हो जाएंगे। कोरा को भी मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।
- गूगल, फ़ेसबुक, अमेज़न, फ्लिपकार्ट सब बर्बाद हो जाएंगे।
- नेटबैंकिंग स्वाहा अब हार्ड कैश का पुराना जमाना आएगा। सरकार की मुसीबत बढ़ जाएगी। ऐसा पैनिक अटैक होगा कि लोग बैंकों की ओर भागेंगे। सरकार के पास चुकाने के लिए पैसे की भारी किल्लत हो जाएगी।
- EVM और आधार की सुरक्षा पर सवाल उठाने वाले अब इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा ख़त्म हो जाने पर हाहाकार मचायेएंगे।
- एक अनुमान के मुताबिक विश्व का केवल 8 % धनराशि ही प्रिंटेड धनराशि है। बाक़ी का छापते भी बहुत समय लगेगा।
- बैंकों की कभी न खत्म होने वाली लाइन से लोग तंग आ जाएंगे। कुली, हमाल लोगो की डिमांड अचानक बढ़ जाएगी। इतने भारी कैश की ढुलाई करने वाले भी तो चाहिए।
- नेटवर्क और इंटरनेट पर सारी नौकरियां ख़त्म। सारे कूल डूड हैकर्स अचानक हॉकर्स (फेरीवालों) में तब्दील हो जाएंगे।
- चक्र वो पंक्ति जो इंटरनेट की वजह से छोटी हुई थी बढ़ जाएगी। सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में भारी गिरावट आएगी और कोर इंजीनियरिंग आगे बढ़ेंगी।
- फिर से sms pack का जमाना आ जायेगा। 28 रुपये के रिचार्ज में 30 दिन तक 100 sms प्रतिदिन।
- एक बात अच्छी होगी कि सबके अब असली वाले face और book होगी। लोग घुल मिल कर बातें करेंगे। बढ़िया होगा सब कुछ!
धन्यवाद।
Comments
Post a Comment