बहुत सी चीजें हैं जिस पर मुझे बहुत गर्व है जो मेरे द्वारा नहीं की जाती है……..
- मैं मांसाहार नहीं खाती।
- झूठा वादा नहीं करती।
- बिना गलती के माफ़ी नहीं माँगती ।
- जो अपनी गलती बार बार दोहराए उस पर विश्वास नहीं करती।
- अपने राज़ किसी से शेयर नहीं करती ।
- किसी दूसरे के द्वारा बताए गए राज़ को भी राज रखती हूँ ।
- जहां तक सम्भव हो सच बोलने का प्रयास करती हूँ, विशेष परिस्थितियों में अगर झूठ बोलना पड़ता है तो भी मेरी जुबान लड़खड़ाती है, बाद में मुझे बहुत पछतावा भी होता है इस बात का कि मैंने झूठ बोला।
- किसी की परिस्थिति का मजाक नहीं बनाती।
- खुलकर हँसती हूँ।
- जी भर के रोती हूँ।
- खुलकर किसी की बात का विरोध करती हूँ अगर बात मुझे रास नहीं आती है।
- कहीं पहुँचना हो तो समय से 5 मिनिट पहले पहुंचने की आदत है।
- फिजूल खर्च नहीं करती हूँ, मतलब कि कंजूस हूँ वो भी बड़ी वाली।
- किसी से दोस्ती अपनी तरफ़ से नहीं तोड़ती।
- किसी को डेट नहीं किया है।
अनुरोध का शुक्रिया :)
Comments
Post a Comment