मै यूट्यूब वीडियो पर बहुत सारे व्यूज़ लाने के लिए क्या करूं?

वैसे तो यह बात यूट्यूब ने पूरी तरह से गोपनीय रखी है कि उसका एल्गोरिथम कैसे काम करता है पर फिर भी कुछ पारखी हुई जरूरी बाते है जो आपको व्यूज बढ़ाने के लिए करनी ही चाहिए|
अच्छा वीडियो बनाइये
सबसे महत्वपूर्ण बात, वीडियो अच्छा बनाए ताकि लोग उसे ज़्यादा समय तक देखे| जितनी देर आपके वीडियो पर लोग ठहरेंगे उतना ही वो सूंची में ऊपर जाएगा क्योंकि यूट्यूब समझ जाएगा कि आपका वीडियो कुछ मज़ेदार है और वो इसको ऊपर दिखाएगा|
अच्छा और सही वीडियो टाइटल
सही वीडियो टाइटल और उसमे कुछ कीवर्ड जरूर इन्क्लूड करें| टाइटल आकर्षक हो और आपके वीडियो के सब्जेक्ट से मेल खाता हो| सर्च इंजन जैसे गूगल सिर्फ ६५ करैक्टर तक पढ़ते है तो टाइटल वहां तक सीमित रखें|
टाइटल में कीवर्ड
टाइटल में सबसे इंपॉर्टेंट कीवर्ड डालें|
सही वीडियो डिस्क्रिप्शन
अच्छा और सही वीडियो डिस्क्रिप्शन डालें जो वीडियो से मेल खाता हो|
अच्छा थंबनेल
थंबनेल वह इमेज होती है जो वीडियो लिस्ट में यूजर्स को सबसे पहले दिखाई देती है| अच्छा थंबनेल चुने और याद रखे यह आपके विडियो कंटेंट से मेल खाता हो| यूट्यूब थंबनेल का स्टैंडर्ड साइज १२८०*७२० पिक्सल होता है, अगर आपकी इमेज का साइज इतना नहीं होगा तो आपकी थंबनेल इमेज छोटी दिखेगी और यूट्यूब बाकी खाली जगह को काली पट्टी से रिप्लेस कर देगा|
कीवर्ड
कुछ कीवर्ड जरूर डालें और याद रखे कि उनकी घनत्व २ या ३ प्रतिशत से ज़्यादा ना हो|
एंड स्क्रीन
एंड स्क्रीन एड करें अगर आपके वीडियो देखने के बाद लोग एंड स्क्रीन से दूसरे वीडियो पर जाएंगे तो यूं ट्यूब समझ जाएगा कि आपके दोनों वीडियो अच्छे हैं|
वीडियो कार्ड
वीडियो कार्ड अव्यश डालें| यहां पर भी ऊपर वाला तर्क लागू होगा|
इंटरनेट पर पोस्ट करें
अपने वीडियो लिंक को सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर पोस्ट करें, जैसे Facebook, Twitter इत्यादि|
नियमित पोस्ट करें
चाहें ७ दिन, १५ दिन या एक महीना मगर समय समय पर पोस्ट करें|
धोखा न दे
याद रखिये आप गलत कीवर्ड वीडियो टाइटल और डिस्क्रिप्शन में दाल कर कुछ दिन तो व्यूज पा लेंगे मगर जैसे है दर्शक देखेंगे की आपका वीडियो वो नहीं है जो वह देखना चाहते थे वो वीडियो कंटेंट वो नहीं है तो जल्दी आपके वीडियो को छोड़ कर चले जाएंगे और आपको वीडियो नीचे आता जाएगा।
वीडियो फाइल का नाम
अपलोड करने से पहले वीडियो फाइल का नाम बदल दे और उसमे कुछ कीवर्ड शामिल कर दे।
वीडियो टैग्स
वीडियो कंटेंट से मैच करते टैग्स डालें, इसमे कुछ कीवर्ड्स अव्यश डालें। वैसे आजकल यूट्यूब और दूसरे सर्च इंजिन्स अब टैग्स को ज्यादा महत्व नहीं देते |
बाहर से भी आता है ट्रैफिक
यूट्यूब के अलावा आपको बहार से भी काफी ट्रैफिक आता है जैसे गूगल,याहू, बिंग जैसे सर्च इंजिन्स से और दूसरी वेब साइट्स से भी जैसे फेसबुक, ट्विटर इत्यादि तो इन्हे भी टारगेट करें। कई बार इनका ट्रैफिक यूट्यूब के अंदर के ट्रैफिक से ज्यादा होता है।
छवि सौजन्य: गूगल

Comments