दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं ऐसे बेस्ट google adsense alternatives के बारे में जिससे हम अपने ब्लॉग से ढेरों पैसे कमा सकते हैं. मार्केट में ऐसे कई adsense alternatives मौजूद हैं जो हमें काफी अच्छा CPC देते हैं. आज मैं आपको बताऊंगा ऐसे 5 best ad serving network के बारे में जो आपको काफी पैसा देती हैं.
Best Google Alternatives:
[show]
यदि आपने अभी अभी एक नया ब्लॉग शुरू किया है तो जाहिर है आप सबसे पहले गूगल एडसेंस से अपने ब्लॉग को Monitize करने की सोच रहे होंगे. लेकिन आपको बता दूँ कि Google Adsense इतनी जल्दी किसी भी website को approval नहीं देता है. इसलिए हमें Earning करने के लिए adense alternatives की जरूरत पड़ती है. इस तरह के adsense alternatives हमें बहुत जल्दी approval दे देते हैं. क्योंकि ये अभी नए हैं इसलिए इनके पास ज्यादा customers नहीं होते. जो मैं आज adsense alternatives बताऊंगा वो हर तरह के वेबसाइट को approve कर देते हैं. हर तरह के से मतलब ये नहीं कि आपके ब्लॉग पर खराब कंटेंट हों, आपको अपने वेबसाइट पर अच्छे और यूनिक आर्टिकल तो डालने ही पड़ेंगे.
Best Google Adsense Alternatives
वेबसाइट से पैसा कमाने के लिए 5 बेस्ट advertising program जिनसे आप अपने ब्लॉग को Monitize कर सकते हैं. ये adsense alternatives हमारे india में काफी मशहूर हैं जिसे कई bloggers इस्तेमाल करते हैं. दोस्तों आज के दौर में adsense मे अपने वेबसाइट को वेरीफाई करना काफी मुश्किल हो गया है. इसलिए आप इन alternatives का इस्तेमाल कर सकते हैं.
1. Affiliate Program
google adsense के साथ अपनी वेबसाइट पर affiliate link लगाकर आप अपनी earning को बढ़ा सकते हैं. आज के समय में बड़े बड़े bloggers और YouTubers, Affiliate Programming से लाखों रुपये कम रहे हैं. भारत में कई ऐसी पोपुलर E-commerce websites हैं जैसे कि amazon, Flipkart, snapdeal etc. जो affiliate programing की सुविधा देती हैं. Affiliate Marketing programing से पैसे कमाने के लिए आपको company के products का प्रमोशन अपने website पर करना होगा. यदि आपके affiliate link से कोई यूजर वह प्रोडक्ट खरीदता है तो आपको इसके बदले कमीशन दिया जाता है.
2. Media.Net

media.net एक contextual ad network है, इसे आप yahoo! google या bing से बिलकुल भी कम मत समझिये. अगर आपके वेबसाइट पर अधिक traffic आता है और आपका कंटेंट english में है तो आप इससे बहुत पैसा कमा सकते हैं. लेकिन यह alternative प्लेटफार्म low traffic website के लिए नहीं है.
3. Infolinks

कुछ बड़े bloggers, google adsense के साथ साथ infolinks का भी इस्तेमाल करते हैं. आप भी इसका इस्तेमाल अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर कर सकते हैं. आपको बस इस वेबसाइट पर जाकर अपना अकाउंट बनाना है. इसके बाद आपको वहाँ से ad-unit id को कॉपी करके अपने वेबसाइट पर लगाना है. infolinks में हर तरह के ad आपको मिल जायेंगे. जो बिलकुल user friendly होते हैं.
4. Chitika – Online Advertising Network

Chitika भी एक contextual ad network है. आप इसके जरिये अपनी online income को बढ़ा सकते हैं. कई bloggers जिन्होंने अभी अभी blogging करना स्टार्ट किया है या यूँ कहें कि अभी new bloggers हैं, वे इस ad network का उसे करके अपनी income बढ़ा सकते हैं. यह भी India में google Adsense का काफी अच्छा alternative माना जाता है.
5. BuySellAds
BuySellAds एक काफी अच्छा option हो सकता है आपके लिए अपने वेबसाइट से पैसा कमाने के लिए. इस ad network से अपनी website को verify करवाने के लिए आपके ब्लॉग पर english में कंटेंट होना बहुत जरूरी है क्योंकि यह हिंदी भाषा को सपोर्ट नहीं करता. इसके साथ ही अगर आपके ब्लॉग पर monthly 30,000 visitors आते हैं तो आपको बहुत आसानी से approval मिल जायेगा.
इन सबके अलावा भी इन्टरनेट पर इन्टरनेट पर कई adsense alternatives मौजूद हैं जिन्हें आप आसानी से search कर सकते हैं. इनमें आपको taboola, outbrain जैसे network शामिल हैं, आप उनके बारे में पूरी detail से पढ़ सकते हैं.
Final Words
तो ये थे कुछ google adsense alternatives जो आपकी income को और भी बढ़ा सकते हैं. इनके आलावा भी कई और network हैं लेकिन उनमे से कई network trusted नहीं हैं. मतलब आपको वहां से पेमेंट मिलेगा या नहीं इसकी कोई guarantee नहीं होती. फिर भी आप चाहें तो उनका भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
also read this:
https://tipshindime.com/wp-content/uploads/2019/05/tipshindi1.png
Comments
Post a Comment